186 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 29 सितम्बर को

सोलन

मैसर्ज़ हिन्दुस्थान फूड लि. बद्दी में ऑफिसर प्रोडक्शन, ऑफिसर एग्जीक्यूटिव, सीनियर ऑफिसर, वेयरहाउस के 27 पद, मैसर्ज़ लोटस र्हबल कलर कोसमेटिक बद्दी में ऑपरेटर व माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 06 पद, मैसर्ज़ एसबी कॉन्स्टेंटिया लि. बद्दी में ट्रैनी अंडर नेपस के 10 पद, मैसर्ज़ एग्री किंग ट्रैक्टर नालागढ़ में मशीन ऑपरेटर, फीटर, डिप्लोमा मकैनिकल के 16 पद, मैसर्ज़ शिवालिक बायोमेटल चम्बाघाट में हेल्पर व ट्रैनी के 17 पद, मैसर्ज़ मोरपेन लेबोरेटोरिस लि. बद्दी में ट्रैनी के 10 पद, एल.आई.सी. ऑफ इंडिया सोलन में बीमा सखी के 50 पद तथा मैसर्ज़ एसआईएस लि. आर.टी.ए. हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 50 पदों के लिए 29 सितम्बर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन ने दी।
उन्होंने कहा कि उक्त 186 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 29 सितम्बर, 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर सेालन, नज़दीक डिस्ट्रोफी अस्पताल जटोली (ज़िला रोज़गार कार्यालय) सोलन में प्रातः 10.30 बजे आयोजित किए जाएंगे।
ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रेजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत करवाना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी अनिवार्य प्रमाण पत्रों व दस्तावेज़ों सहित मॉडल कैरियर सेंटर सोलन, नज़दीक डिस्ट्रोफी अस्पताल जटोली (ज़िला रोज़गार कार्यालय) सोलन में 29 सितम्बर, 2026 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-227242 पर सम्पर्क कर सकते हैं।