सोलन
नगर पंचायत अर्की के लिए निर्वाचन-2026 में वार्ड नम्बर 01 से वार्ड नम्बर 07 के लिए उम्मीदवारों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर ने दी।
निशांत तोमर ने कहा कि वार्ड नम्बर-1 मैहलात वार्ड से पुष्पा, निवासी 52/3, वार्ड नम्बर-1, अर्की, ज़िला सोलन को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा रंजना कालिया, निवासी वार्ड नम्बर-1, अर्की, ज़िला सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 मियांपुर वार्ड से देवेन्द्र कुमार, निवासी वार्ड नम्बर-1, अर्की, ज़िला सोलन को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा ललित कुमार, निवासी वार्ड नम्बर-2, अर्की, ज़िला सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 झींवर मोहल्ला वार्ड से अजय, निवासी वार्ड नम्बर-3, अर्की, ज़िला सोलन को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा प्रदीप शर्मा, निवासी वार्ड नम्बर-3, अर्की, ज़िला सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
निशांत तोमर ने कहा कि वार्ड नम्बर-4 चौगान वार्ड से कुमारी किरण, निवासी वार्ड नम्बर-4, अर्की, ज़िला सोलन को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा सीमा गुप्ता, निवासी 20/1 वार्ड नम्बर-4, अर्की, ज़िला सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 लक्ष्मी नारायण वार्ड से तारा, निवासी वार्ड नम्बर-5, अर्की, ज़िला सोलन को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा सीमा, निवासी 23/2, वार्ड नम्बर-6, अर्की, ज़िला सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-6 ततला मोहल्ला वार्ड से वीना देवी, निवासी वार्ड नम्बर-6, अर्की, ज़िला सोलन को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा वीना वर्मा, निवासी वार्ड नम्बर-6, अर्की, ज़िला सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर-7 शीला ककड़ वार्ड से अनुज, निवासी वार्ड नम्बर-7, अर्की, ज़िला सोलन को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह, देवेन्द्र सिंह, निवासी वार्ड नम्बर-7, अर्की, ज़िला सोलन को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह तथा राजेन्द्र कुमार, निवासी वार्ड नम्बर-7, अर्की, ज़िला सोलन को ‘सिलाई मशीन’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।