ज़िला परिषद सोलन के वार्डों का परिसीमन अधिसूचित

सोलन

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने ज़िला परिषद सोलन के अंतर्गत नई ग्राम सभाओं का गठन होने के दृष्टिगत पूर्व में ज़िला परिषद सोलन के जारी वार्डों के निर्धारण एवं परिसीमांकन में आंशिक संशोधन के उपरांत ज़िला परिषद वार्डों के परिसीमन की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है।
अब जारी अधिसूचना के अनुसार ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 1 दाड़ला में विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम सभा बेरल, चाखड, दाड़ला, रौडी, बरायली, दसेरन, क्यारड, ग्याणा, कशलोग, कोटलू, मांगल, बागा, मांगु, नवगांव, पारनु, संघोई, सन्याड़ी मोड और सेवड़ा चण्डी को सम्मिलित किया गया है।
ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 2 सूरजपुर में विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम सभा हनुमान बड़ोग, बखालग, बलेरा, साईं, बड़ोग, बसन्तपुर, धुन्धन, टुईरू, चमाकड़ी, कुंहर, जघून, मटेरनी, पट्टा, घनागूघाट, सारमा, सरयांज, शहरोल, सूरजपुर, दांवटी और दानोघाट को सम्मिलित किया गया है।
ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 3 डुमैहर में विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम सभा सरली, भूमती, जमरोटी स्थित चुनाड ब्राहमणा, सानण, चम्यावल, समोग, डुमैहर, बनोह, मान, पलानियां, चईयां धार, रोहांज जलाना, देवरा, कोटली, पलोग, खनलग, दधोगी, बातल, कुनिहार और कोठी को सम्मिलित किया गया है।
ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 4 वाकना में विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम सभा कनैर, जधाणा, ममलीग, बशील, सतड़ोल, घाट कुम्हाला, सायरी, काहला, कोट, वाकना, पौधना, छावशा, देलगी और क्वारग को सम्मिलित किया गया है।
ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 5 दंघील में विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम सभा सिरीनगर, मही, बीशा, सैंज, तुन्दल, बांजणी, सकोडी, चायल, नगाली, झाजा, हिन्नर, रहेड़, दंघील और बाशा को सम्मिलित किया गया है।
ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 6 डांगरी में विकास खण्ड सोलन की ग्राम सभा बसाल, जौणाजी, कोठों, ओच्छघाट, पड़ग, सलोगड़ा, मनसार, सन्होल, सेरी, शामती, नौणी मझगांव, शमरोड़, डांगरी, आंजी, सपरून, मशीवर, सेर बनेड़ा, धार बखुना और धरोट को सम्मिलित किया गया है।
ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 7 चेवा में विकास खण्ड सोलन की ग्राम सभा अन्हेच, बड़ोग, सुल्तानपुर, भोजनगर, बोहली, चामत भडेच, चेवा, देवठी, रणों, काबाकलां, नेरीकलां, शडियाणा, तोप की बेड़, कोरों, भारती, जाडली, कक्ड़हट्टी, पट्टाबरावरी, जाबल जमरोट और हरिपुर को सम्मिलित किया गया है।
ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 8 धर्मपुर में विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम सभा आंजी मातला, बनासर, मेहलों, चम्मों, धर्मपुर, गुल्हाड़ी, हुडंग, जाबली, कोटी नाम्ब, प्राथा, रौडी, कोटला और नरायणी को सम्मिलित किया गया है।
ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 9 टकसाल में विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम सभा चामियां, गनोल, गडखल सनावर, कसौली गडखल, सनवारा, कोट, नाहरी, निचली गांगुडी, जंगेशु, टकसाल, अम्बोटा, कामली और कोटबेजा को सम्मिलित किया गया है।
ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 10 बढलग में विकास खण्ड पट्टा की ग्राम सभा कृष्णगढ़, बढलग, बाड़िया, घ्याण, भावगुडी, बुघार कनैता, चण्डी, दाड़वा, तंरगाला, ढकरियाणा, घड़सी, गोयला, जाडला, मन्ढेसर और जगजीत नगर को सम्मिलित किया गया है।
ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 11 मंधाला में विकास खण्ड पट्टा की ग्राम सभा बरोटीवाला, सूरजपुर, हरिपुर संढोली, गुल्लरवाला, भटोलीकलां, नालका, कालुझिण्डा, मंधाला, पट्टानाली, चडीयार, कैंडोल, सौडी और साई तथा विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम सभा थाना को सम्मिलित किया गया है।
ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 12 खेड़ा में विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम सभा खेडा, ढेला, लेही, किशनपुरा, गुरूमाजरा, नन्दपुर, मलपुर, मानपुरा, सुनेहड़ और लोधीमाजरा को सम्मिलित किया गया है।
ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 13 रडियाली में विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम सभा किरपालपुर, भाटियां, ढांगनिहाली, ढांग उपरली, मंझोली, गागुवाल, प्लासीकलां, रडियाली राजपुरा और बारियां को सम्मिलित किया गया है।
ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 14 दभोटा में विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम सभा बरूणा, भोगपुर, माजरा, रेडु उपरला, गोलजमाला, कशमीरपुर, रिया, दभोटा, नवागांव, गुलाबपुरा, पंजैहरा और रत्योड़ को सम्मिलित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 15 लग में विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम सभा चमदार, दलछम्ब, बधोखरी, बायला, छियाछी, दिग्गल, मनलोगकलां, चिल्लड, मटूली, लग, क्यारकनैता, भियूखरी, जयनगर, मलौण, कोहू और सौर को सम्मिलित किया गया है।
ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 16 बवासनी में विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम सभा बवासनी, लूनस, नन्ड, रामशहर, धरमाणा, डोली, बेहडी, कोइडी, पोले दा खाला, रतवाड़ी, सरौर, चडोग और मित्तियां को सम्मालित किया गया है।
ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 17 बगलैहड में विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम सभा बेरछा, घोलोंवाल, जगतपुर, जोघों, जुखाडी, करसौली, खिल्लियां, कुण्डलु, बाहा, मस्तानपुर, मलैहणी, घड़याच, बघेरी, जगनी और बगलैहड़ को सम्मिलित किया गया है।